
बड़कागांव केंद्रीय एजेंसी ईडी की पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू एवं विधायक अंबा प्रसाद पर कार्रवाई को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज ने निंदा की है।
इस संबंध में बड़कागांव प्रखंड तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष जगत नंदन प्रसाद गुप्ता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हमारे स्वजाति नेता पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू एवं विधायक अंबा प्रसाद की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए केंद्र सरकार घबरा गई है। राजनीति दबाव बनाकर इनके छवि को धूमिल करने की जो कोशिश की जा रही है। समाज घोर निंदा करती है।
श्री गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के इस रवैया के कारण आगामी लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा समय आने पर समाज ठोस निर्णय लेकर इसका जवाब देगी।
निंदा करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष के अलावा प्रखंड सचिव कैलाश साव, प्रखंड कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार, उपाध्यक्ष मोहन साव, जिला सचिव धनेश्वर साहू, प्रखंड उप सचिव पदुम साव, त्रिलोकी साव, शिवनारायण साव, चंदर साव, दिनेश साव उर्फ दीपू, प्रेम साव, भुनेश्वर साव, दिनेश प्रसाद, राजेश कुमार, सोना साव, कमल साव, रमन साव, विनय साव, अशोक साव, रीझन साव, शंभू नाथ साहू, दीपक साव, मित्तलाल साव,गणेश साव, नेतलाल साहू सहित समाज के कई लोग शामिल हैं।








