
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया पहला रोजा मंगलवार को रखा गया इसमें बुजुर्ग, नौजवानों, और बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

सदर प्रखंड के मेरू मस्जिद में नमाजियों की चहल पहल रही। नमाज पढ़कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। घरों पर भी महिलाओं ने रोज़ा रखा ओर इबादत की शाम को रोज़ा खोलने के लिए इफ्तार बनाए शाम होते ही घरों से इफ्तार मस्जिदों में पहूंचने लगे। अजान होने पर सभी रोजेदारों के साथ नन्हें रोजदारों ने भी खजूर पानी से रोजा खोला ओर अल्लाह का शुक्र अदा किया। इशा की नमाज के बाद तरावीह के लिए मस्जिदों में भीड़ जुटी। इसी तरह पूरा रमजान का महीना चलेगा फिर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।
