
बड़कागांव में आर एस बौद्धिक इवनिंग कॉलेज का भवन निर्माण कार्य पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सोनू इराकी उपस्थित हों कर अपने हाथों से सीमेंट के मसाला डालकर शुभारंभ किया गया। और स्कूल परिवार से मील कर सोनू इराकी ने कहा की महाविद्यालय खुलने से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए अब सुविधा होगा। उच्च शिक्षण के लिए अब लोगों को रांची और हजारीबाग नहीं जाना पड़ेगा अब वही पढ़ाई बड़कागांव में ही पढ़ सकते हैं।
विद्यालय में आधुनिक टेक्निकल के माध्यम से शिक्षा प्रदान किया जाएगा जिस तरह बड़कागांव में पहले कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय का स्थापना 1983 में की गई जिससे आज लाखों बच्चे पढ़ कर अच्छे-अच्छे पोस्ट पर हैं। संस्थापक रामसेवक ने कहा की अब इंटर की पढ़ाई बड़कागांव में एक शाखा खोला गया जिससे आस पास के छात्र छात्राएं बड़कागांव में भी आकर पढ़ाई कर सकते हैं। विज्ञान की पढ़ाई बड़कागांव में उच्च स्तरीय नहीं किया जा रहा था इस सत्र से अब विज्ञान की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। सुचित्र्रयोगशाला योग शिक्षकों के द्वारा पढ़ाई किया जाएगा।

कार्य शुभारंभ के मौके पर कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय के संस्थापक रामसेवक कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय के प्रिंसिपल मनीषा भारती , स्पोकन डायरेक्टर डेविड कुमार विकास सर मोहम्मद तारीख इमाम साहब राजेश कुमार महतो, चंद्र राम लोटन प्रजापति रामचरण साहूं नागौर प्रजापति , दीपक कुमार भोक्ता आदि लोग उपस्थित थे।








