
हज़ारीबाग़ दारू थाना के समीप एनएच 522 पर रोड सेफ्टी के मद्देनजर बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दारू थाना पुलिस, डीटीओ कार्यालय कर्मी ने दोपहिया वाहनों को रोककर कागजातो सहित अन्य की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले का रोककर चलान काटा गया।

करीब 20 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया। महेंद्र पासवान इनफ़ोर्समेंट सब इंस्पेक्टर, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट हज़ारीबाग़ ने कहा की हेलमेट पहन कर बाइक चलाए, गाडी की कागज व लाइसेंस रखे, तेज गति से वाहन न चलाए, ट्रिपल लोडिंग न चले और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाए। यह जाँच अभियान जारी रहेगा।
साथ ही मो शारीक इक़बाल रोड इंजीनियर एनालिस्ट हज़ारीबाग़ ने कहा की यह सड़क सुरक्षा का अभियान है, बीते महीने सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया गया जिसमे लोगों को जागरूक किया गया साथ ही बताया गया की क्या जरुरी कागज़ और नियमो का पालन करना जरुरी है। जिससे लोगों में बदलाव भी आए है और लोग नियमो का पालन भी कर रहे है। लेकिन अब भी जो नियमो का उल्लंघन कर रहे है उनका चालान काटा जाएगा।
