ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है, संविधान बचाने की लड़ाई है, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है… मिलजुलकर लड़ेंगे और जीतेंगे (मुन्ना सिंह)

आज जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के अध्यक्षता और इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी श्री जय प्रकाश भाई पटेल,माननीय बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव,माननीय प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा,मुन्ना सिंह ,प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता शान्तनु मिश्रा ,जेएमएम से निसार खान,राजद के जिला अध्यक्ष हीरामन यादव,सी.पी.एम. से गणेश सीटू,आम आदमी से देव चौहान,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत,रजी अहमद,रेणु कुमारी के उपस्थित में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने  कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पर 3567 करोड़ का बकाया का नोटिस दिया कांग्रेस के सारे एकाउंट बैन कर दिए गए, नेताओं को खरीदा जाता है, नेताओं को जेल में डाल जाता है। ये मैच फिक्सिंग मोदी जी अकेले नहीं कर रहे हैं जिनके साथ 2-3 अरबपति भी है। जनता के हाथ से अधिकार छीनने के ये किया जा रहा है, जिस दिन संविधान खत्म हो जाएगा उस दिन देश नहीं बचेगा। अगर हिंदुस्तान में मैच फिक्सिंग के चुनाव बीजेपी जीती और संविधान बदला तो पूरा देश जल जाएगा। ये देश बचाने वाला चुनाव है। 

इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा, विपक्षी दलों को आक्रामक तरीके से निशाना बनाने वाला आयकर विभाग रहस्यमय तरीके से भाजपा के कर उल्लंघनों पर आंखें मूंद लेता है. जनता इतनी अज्ञानी नहीं है कि यह सवाल न करे कि आयकर विभाग की आंखों पर पट्टी कौन बांध रहा है.’ आगामी लोकसभा चुनाव में आसन्न हार से भयभीत भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए आयकर विभाग, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) जैसी स्वायत्त संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.’देश मे कोई नेता बड़ा नहीं हो सकता। देश की जनता सबसे बड़ी होती है ,एक तरफ भाजपा के धनबल के प्रत्याशी है और एक तरफ जन जन और जनता के समर्थन से इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल है अपना हज़ारीबाग़ बचाना है तो इंडिया गठबंधन का साथ देना होगा।

इस अवसर पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा किलोगों को बिना किसी जांच के जेल में डाला जा रहा है। यह ‘कलयुग का अमृत काल’ है चुनाव के समय बटन दबाएं जो इस सरकार को हटा देगा। हम सभी को एक साथ आना होगा और साथ चलना होगा औऱ हज़ारीबाग़ के बड़े व्यपारी जो चुनाव लड़ रहे है उसे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल जो जन जन के नेता है वह जरूर से जरूर जीतेंगे।

इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े तो उनके पास सत्ता नहीं थी, उनके पास संसाधन नहीं थे, उनके पास तो रथ भी नहीं था… संसाधन रावण के पास थे… भगवान राम के पास सत्य, आशा, आस्था , प्रेम, परोपकार, धीरज और साहस था.. “ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। संविधान बचाने की लड़ाई है, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है… मिलजुलकर लड़ेंगे और हज़ारीबाग़ के व्यपारी को हराएंगे और जीतेंगे।”

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा ने कहा कि हम सभी इंडिया गठबंधन के साथियों को मिलकर भाजपा को हराना होगा और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जेएमएम के निसार खान ने कहा कि भाजपा को लग रहा होगा कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं। इस बार पूरे झारखंड से इंडिया गठबंधन का झंडा फहरेगा ।

इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष हीरामन यादव ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव में तमाम दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना चाहिए. इस अवसर पर आम आदमी के देव चौहान ने कहा की चुनाव आयोग को चुनाव में हेराफेरी करने के उद्देश्य से ईडी-सीबीआई द्वारा की जा रही कार्रवाई को रोकना चाहिए। हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की तत्काल रिहाई की जानी चाहिए।

इस अवसर पर सीपीएम से गणेश सीटू ने कहा कि सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है इसबार इंडिया गठबंधन एकजुट है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आदिव रिजवी,लालबिहारी सिंह,निसार खान,कृष्णा किशोर प्रसाद,केडी सिंह,रघु जायसवाल, सजिद हुसैन,सुनील अग्रवाल,अजय गुप्ता,निसार अहमद भोला,दीपक गुप्ता,दिलीप रवि,मो मुस्ताक,सदरुल होददा,बाबू खान,रामकुमार पटेल,अनिल भुईया,एडवोकेट इजहार अंसारी,पंचम पासवान,ओमप्रकाश मिश्रा,दिनेश मेहता,असरफ अली,अमृतेश रंजन,मनोज सिन्हा,बबलू सिंह,विककी धान,राजदेव यादव,विकास गुप्ता,नेतलाल महतो,रामकुमार राम,प्रदीप प्रजापति, अरविंद शर्मा,ओमप्रकाश,परवेज अहमद,सलीम रजा, विकास महतो,टिव्रकान्त,सूरज,संजय यादव,सुखदेव प्रसाद यादव,बाबर अंसारी,मो रब्बानी,डॉ भैया असीम,मो शब्बीर,नरसिंह प्रजापति,रंजीत यादव,बहादुर सागर,मनोज राम,बबलू अंसारी,चंद्रेश्वर आज़ाद ,अजय राणा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

7k Network