हजारीबाग लोकसभा सहित इंडिया गठबंधन संपूर्ण भारत में जीतेगी -डॉ आरसी मेहता

हजारीबाग सहित झारखंड के सभी सीटों पर 2024 के चुनाव में मजबूत स्थिति में है हजारीबाग लोकसभा में कांग्रेस उम्मीदवार जेपी भाई पटेल निश्चित जीतेंगे। यह आकलन समीकरण सामर्थ्य आचरण के आधार पर किया जा रहा है हजारीबाग लोकसभा में पांच विधानसभा है जिसमें पांच में चार विधानसभा गठबंधन के पाले में जीता हुआ है एक विधानसभा हजारीबाग में मैं उप विजेता हूं यह बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता हजारीबाग विधानसभा के उपविजेता डॉ आरसी मेहता ने हजारीबाग कांग्रेस के कार्यकारिणी के सभा में कहा।

मेहता ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा में कांग्रेस का जीत निश्चित है बाकी 13 झारखंड के लोकसभा में इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है इस लोकसभा में पिछले लोकसभा के तुलना में तिन गुना मत कांग्रेस को मिलेगा। संपूर्ण भारत में दो तिहाई मतों से इंडिया गठबंधन जीतेगी और भारत के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। सभा में मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा के प्रभारी अजय सिंह लोकसभा जीतने के लिए अनेकों सुझाव दिए मंच का संचालन हजारीबाग के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने किया।

अध्यक्ष ने निष्पक्ष पूर्वक संगठन के सदस्यों को मान सम्मान देते हुए एक सूत्र में पिरोने का काम करते हुए भूत जीतने का सुझाव दिए। धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद बरही विधायक उमाशंकर अकेला विधानसभा प्रभारी कमल ठाकुर महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह अनुसूचित प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार महासचिव विनद कुशवाहा अल्पसंख्यक अध्यक्ष साजिद अली खान प्रो बीके मेहता मनोज नारायण भगत एडवोकेट इजहार अंसारी विधि प्रकाश जिला अध्यक्ष संजय दास राजकुमार मेहता बाबर अंसारी मासूक अनसारी डॉ निजाम अंसारी इत्यादि दर्जनों लोगों ने चुनाव जीतने का सुझाव दिये सैकडो कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपना बूथ जीतने का संकल्प लिए।

Leave a Comment

7k Network