बड़कागांव डाड़ी कलां से हजयात्री कोलकाता के लिए हुए रवाना, हज यात्रियों के विदाई में परिजनों सहित पूरा गांव हुआ शामिल।

बड़कागांव प्रखंड के डाड़ी कलां से हज यात्रियों का जत्था गुरुवार को कोलकाता के लिए रवाना हुए। इस मौके पर हज यात्रियों का स्वागत में पूरा गांव जुटा रहा वहीं गांव के भ्रमण के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पूरे गांव के लोगों ने नम आंखों से हज यात्रियों को कोलकाता के लिए विदा किया। विभिन्न गांव से आए हुए लोगों ने भी हज यात्रियों का फूलमाला से स्वागत किया। इस दौरान हज यात्रियों की आंखों में खुशी की झलक साफ दिख रही थी। डाड़ी कलां से 34 वर्षीय नदीम इकबाल, उनकी मां रुखसन आरा, एवं मोहम्मद शफीक हज के लिए रवाना हुए।

आजमिने हज ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है कि हज का मौका मिला। बड़कागांव से हज यात्री बस से कोलकाता के लिए रवाना हुए। कोलकाता से 11 मई को विमान से उड़ान भरेंगे। इन सभी हज यात्रियों को शुक्रवार को कोलकाता स्थित हज हाउस के राज्य हज कार्यालय के अस्थायी कार्यालय में रिपोर्टिंग करनी है, ताकि उन्हें हज के लिए टिकट से लेकर अन्य कागजात उपलब्ध कराया जा सके।

इस दौरान मौलाना हसमत अली, सरपरस्त रफीक हुसैन, मौलाना हारून रशीद, सदर मोहम्मद रियासत हसन, सेक्रेटरी मो० रब्बानी, नाइब सदर मोहम्मद अयूब, हाफिज समीर आलम मिस्बाही, बेलाल हुसैन, फरीद, करामत अली, पंचायत समिति सदस्य फयूम अंसारी, मोहम्मद अफसर, रफाकत हुसैन, मोहम्मद कलीम, शमशाद आलम, मोहम्मद जिलानी, मोहम्मद मस्कूर, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद मतलूब, मोहम्मद महफूज, मोहम्मद, मो० इब्राहिम, सोनू इराकी, शरीफ, मोहम्मद कासिम, हाफिज उल्फत हुसैन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More