लोस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के समर्थन में बरही में विशाल जनसभा का आयोजन

जनसभा में पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा संविधान को बदल हमें फिर से गुलाम बनाना चाहती है : मल्लिकार्जुन खड़गे

हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के बरही में सोमवार को इण्डिया गठबंधन का विशाल जनसभा हुआ। इस विशाल जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधन किया। उन्होंने संबोधन कर लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के पक्ष में वोट मांगा। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हाथ उठा और गगनचुम्बी नारा लगा कर उनका अभिवादन करते हुए अपना समर्थन जताया।

अपने संबोधन के दौरान श्री खड़गे लगातार भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने भारी जोश के साथ सभा को संबोधित किया। उनके जोशीले संबोधन ने सभा में मौजूद भारी भीड़ के अंदर क्रांति भाव भरने का काम किया। श्री खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार देश के संविधान को बदल कर रख देना चाहती है। आरक्षण को खत्म कर देना चाहती है। यदि ऐसा हुआ तो फिर से हम गुलाम हो जाएंगे। हम पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की रक्षा इसी संविधान ने की है।

यदि संविधान खत्म होता है तो समझिए हमारा रक्षा कवच टूट जाएगा। फिर हमें बचाने वाला कोई नहीं रह जाएगा। इसलिए संविधान को बचाना है, अपने हुकूक को बचाना है और कांग्रेस संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने हज़ारीबाग़ वासियों से कांग्रेस के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि यहाँ के उम्मीदवार जेपी भाई पटेल आपके अपने हैं। झारखंड की माटी की लड़ाई इन्होंने लड़ी है। इनके पिता ने आपकी सेवा की है। अब आप इन्हें संसद भेज कर झारखण्ड को लूटने से बचाइए। झारखंड की माटी के स्वाभिमान की रक्षा कीजिये।

इस विशाल जनसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कल्पना सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर, विधायक उमाशंकर अकेला, झामुमो नेता संजीव बेदिया, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह सहित इंडिया गठबंधन के दर्जनों नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दर्शक दीर्घा में सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More