पुतला दहन को लेकर हुवा विवाद, भाजपा कांग्रेस आमने सामने

डीएसपी, सीओ, बीडीओ ने संभाला मोर्चा स्थिति को किया नियंत्रित

भाजपा कार्यालय चौपारण के समीप पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व विधायक पुत्र रवि अकेला यादव के बीच  हुए धक्का मुक्की के बाद चौपारण की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। पूर्व विधायक के साथ धक्का मुक्की की खबर वाइरल होते ही कई संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चौपारण पहुंचने लगे। अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पूर्व विधायक  चतरा रोड़ स्थित विधायक अकेला यादव के आवास की ओर बढ़ने लगे। दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी सुरजीत कुमार, सीओ संजय यादव व बीडीओ सीमा कुमारी ने मोर्चा संभाला।

विधायक आवास पर पहले से जमे कांग्रेसियो व विधायक आवास की ओर से और भाजपाइयों ने एक दूसरे के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विधायक पुत्र व विधायक पुत्र के साथ खड़े वारंटियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घण्टे तक विधायक आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इधर भाजपा के विरोध प्रदर्शन  से गुस्साए कांग्रेसियो ने सड़क जाम करना शुरू कर दिया। हालांकि डीएसपी ने तुरंत जाम हटाया।  इधर डीएसपी, सीओ व बीडीओ के आग्रह के बाद पूर्व विधायक व उनके समर्थक विधायक आवास के बाहर से नारेबाजी करते भाजपा कार्यालय पहुंचे।

क्या है मामला :

सोमवार को कोरियाडीह निवासी बाल्की यादव द्वारा चौपारण थाना प्रभारी से शिकायत के बाद पिपराडीह निवासी दो युवक को रात ग्याहर बजे उठा कर थाना लाया गया। अगले दिन पूर्व विधायक उसे थाना पहुंच कर दोनों के अपराध के बारे में पूछा तो थाना प्रभारी में छोड़ने की बात कही। करीब 18 घंटे बाद थाना प्रभारी ने जिम्मेनामा पर दोनो को छोड़ दिया। इधर ग्रामीणों ने विधायक अकेला यादव पर राजनीतिक दबाव बनाकर 18 घण्टे थाना में रखवाने का आरोप लगाया। मंगलवार को सैकड़ो ग्रामीणों ने ब्लॉक मोड़ के समीप विधायक का पुतला दहन कर थाना में लिखित आवेदन दिया। इधर विधायक पुत्र दलबल के साथ भाजपा कार्यालय के समीप पहुँच कर नारेबाजी करने लगे। इसी के बीच मामले तूल पकड़ा।

क्या कहते हैं पूर्व विधायक

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने इस सम्बंध में बताया कि विधायक पुत्र रवि यादव रिवाल्वर और हथियार लेकर भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर जान मारने का धमकी देने लगा और हमारे कार्यकर्ताओं के माथे पर रिवाल्वर सटा कर गाली गलौज किया और जान मारने का धमकी भी दिया और मारपीट भी किया। सरकार जो इसको राइफल का लाइसेंस दिया है उसका दुरुपयोग कर रहा है। वारंटियों व अपराधियों के साथ मिलकर हमारे ऊपर हमला किया।

Leave a Comment

7k Network