
हजारीबाग-कांग्रेस नेता पूर्व सदर विधानसभा के उपविजेता डॉ आरसी मेहता ने कटकमदाग प्रखंड के सुल्ताना, कुद, रेवाली, कटकमदाग, बानादाग, बेंदी, चीची कला इत्यादि गांवों का दौरा किए इसी दौरान बानादाग के सभा में डॉ मेहता ने कहा की झारखंड के विभाजन के बाद पहली बार सरकार द्वारा झारखंड वासियों के हित के लिए दर्जनों सौगात दिया गया है जिसमें मईया सम्मान योजना महिलाओं के कल्याणकारी योजना है इस योजना का लाभ सभी परिवार के लोग उठावें क्योंकि इस योजना के साथ 21 से 49 वर्ष की महिलाएं हर परिवार में है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए एक पासपोर्ट साइज का फोटो आधार कार्ड राशन कार्ड बैंक खाता जरुरी है इसे लेकर आप पंचायत स्तरीय शिविर में जा ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म भरे। किसी कारण राशन कार्ड में नहीं है तो माता पिता के घर का राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं जो 15 अगस्त के पहले फार्म भरेगे उसे रक्षाबंधन के दिन संभवतः खाते में 1000 सरकार द्वारा भेजा जाएगा।

अबुवा आवास सभी कच्चे मकान घरवाले लोगों मिलेगा उसका लाभ उठाएं 2 लाख तक कृषि कर्ज माफी 200 यूनिट निशुल्क बिजली सोना सोबरण साड़ी धोती 51 से लेकर जीवन पर्यंत सभी वर्ग के महिलाओं को पेंशन संपूर्ण झारखंड में यात्री बस की सुविधा लाखों लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना बेरोजगारों को बोलोरो गाड़ी सब्सिडी पर पशुधन देना, मुर्गी फॉर्म झारखंड सरकार द्वारा हजारीबाग वासियों को नगवा टोल टैक्स को संपूर्ण जिला वासियों के लिए फ्री किया गया है, हत्यारे पूर्व हजारीबाग डीसी सिंपसन पार्क से सिमसंन शब्द हटाना, होमगार्ड को सहायक पुलिस का दर्जा देना पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा देना कृषकों को सब्सिडी में विज देना झारखंड के गांव को सड़क से जोड़ना नदी तालाब बनाना इत्यादि सैकड़ो सराहनीय कार्य झारखंड सरकार द्वारा किया गया है।

उपरोक्त जन कल्याणकारी योजना से सर्वांगीण विकास हो रहा है पुनः डॉ मेहता ने कहा इसी उपरोक्त कल्याणकारी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में जाएगी और निश्चित तौर पर चुनाव जीतकर पुनः गठबंधन की सरकार बनेगी। जिसमें कांग्रेस का भूमिका अहम होगी।
जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से कटकमदाग कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भोगता, कांग्रेस pcc दिल्ली गेट शारदा नंदन दुबे, कांग्रेस वरिष्ठ नेता नरेश कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, शुकुल कुशवाहा, पूर्व प्रमुख दीपक कुमार मेहता, फैसल कांग्रेस कोऑर्डिनेटर, डॉ दीपक सिंह, बंधु नारायण महतो, कादिर अंसारी, जमालुद्दीन, राजेश रजक, बिरजू महतो, विनोद शाह, दीपक प्रजापति, मिट्ठू महतो के साथ सैकड़ो लोग भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिए।








