हजारीबाग; भारत बंद का झारखंड मे दिखा असर, कांग्रेस और झामुमो ने किया समर्थन।

आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास : रेणु कुमारी

हजारीबाग : भारत बंद का झारखंड के सियासी दलों ने समर्थन किया है।  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया। इस संदर्भ में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारत बंद में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।

पिछले दिनों एससी-एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को एससी-एसटी वर्ग के उत्थान एवं मार्ग में बाधक बताते हुए सामाजिक संगठनों ने 21 अगस्त 2024 को भारत बंद का आह्वान किया था। झारखंड के राजनीतिक दलों ने भी समर्थन इसका समर्थन दिया है।

कांग्रेस ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु कुमारी ने कहा कि आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है, शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार बिखरेगा।आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है।मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत निसार खान, विनोद सिंह रवि, रघु जसवाल, कोमल कुमारी, मनीषा टोप्पो, एवं सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More