
हजारीबाग-कांग्रेस नेता सदर विधानसभा के उपविजेता डॉ आरसी मेहता किए ने किया कटकमसांडी प्रखंड के कांडसार बहिमर बरगडा पेलावल इत्यादि दर्जनों गांव का दौरा पगमाल में डॉ मेहता ने कहा की झारखंड के विभाजन के बाद पहली बार सरकार द्वारा झारखंड वासियों के हित के लिए दर्जनों सौगात दिया गया है जिसमें मैंइया महिला सम्मान योजना महिलाओं के कल्याणकारी योजना है इस योजना का लाभ सभी परिवार के लोग उठावें क्योंकि इस योजना के साथ 21 से 49 वर्ष की महिलाएं हर परिवार में है। जो जिला के लिए एक पासपोर्ट साइज का फोटो आधार कार्ड राशन कार्ड बैंक खाता जरुरी है इसे लेकर आप पंचायत स्तरीय शिविर में जा ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म भरे। किसी कारण राशन कार्ड में नाम नहीं है तो माता पिता के घर का राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं जो फार्म भर कर भेजे है 1000 रुपए सरकार द्वारा भेजा जाएगा।

अबुवा आवास सभी कच्चे मकान घरवाले लोगों मिलेगा उसका लाभ उठाएं 2 लाख तक कृषि कर्ज माफी 200 यूनिट निशुल्क बिजली सोना सोबरण साड़ी धोती 51 से लेकर जीवन पर्यंत सभी वर्ग के महिलाओं को पेंशन संपूर्ण झारखंड में यात्री बस की सुविधा लाखों लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना बेरोजगारों को बोलोरो गाड़ी सब्सिडी पर पशुधन देना, मुर्गी फॉर्म झारखंड सरकार द्वारा हजारीबाग वासियों को नगवा टोल टैक्स को संपूर्ण जिला वासियों के लिए फ्री किया गया है, हत्यारे पूर्व हजारीबाग डीसी सिंपसन पार्क से सिमसंन शब्द हटाना, होमगार्ड को सहायक पुलिस का दर्जा दे झारखंड पुलिस के बराबर वेतन दिया जाएगा पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा देना कृषकों को सब्सिडी में विज देना झारखंड के गांव को सड़क से जोड़ना नदी तालाब बनाना इत्यादि सैकड़ो सराहनीय कार्य झारखंड सरकार द्वारा किया गया है।

उपरोक्त जन कल्याणकारी योजना से सर्वांगीण विकास हो रहा है पुण; डॉ मेहता ने कहा इसी उपरोक्त कल्याणकारी सरकार के कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाने के लिए मैं प्रखंड पंचायत गांव और चूल्हा चक्की तक जा रहा हूं। उपरोक्त मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में जाएगी और पुनः गठबंधन की सरकार बनेगी। जिसमें कांग्रेस का भूमिका अहम होगी। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिजवी साहब, पूर्व प्रमुख चंद्र देव मेहता, एडवोकेट संजय दास, मनोज महतो, गिरधारी महतो, रामचंद्र राम, राकेश गुप्ता इत्यादि ने भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिए।








