हजारीबाग; बड़कागांव पूर्वी के मुखिया विमला देवी और उसके पति राजकुमार साव को ACB ने किया गिरफ्तार

अबुआ आवास योजना के किस्त का पैसा दिलवाने के नाम पर 25 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

बड़कागांव पूर्वी की मुखिया विमला देवी और उसके पति राजकुमार साव को ACB की टीम ने अबुआ आवास योजना कीराशि दिलवाने के नाम पर लाभुक से 25 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ की गिरफ्तार। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हजारीबाग एसीबी मुख्यालय लाया गया।

बड़कागांव पूर्वी की मुखिया विमला देवी और उसके पति राजकुमार साव की गिरफ्तारी की बात सुनकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद पहुंचे ACB दफ्तर और मामले की ली जानकारी।अंबा प्रसाद करीब दो घंटे तक ACB दफ्तर में रही। उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते मैं यहां आई थी मामले की सच्चाई जानने। उन्होंने कहा कि मैं ACB की कार्रवाई का विरोध नहीं कर रही हूं लेकिन एक मुखिया जी भी एक प्रतिनिधि है और उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए ACB को  एक बार फिर से मामले की निष्पक्ष जांच करने की आवश्यकता है।      

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के साथ दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी मुखिया के पक्ष में ACB  कार्यालय पहुंचे और मुखिया को छोड़ने की मांग करते रहे। जिसे देखते हुए दफ्तर में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।

Leave a Comment

7k Network

Read More