सिलवार जगन्नाथ धाम दुर्गा पूजा समिति के द्वारा किया गया आर्केस्ट्रा का आयोजन।

सिलवार जगन्नाथ धाम दुर्गा पूजा समिति के द्वारा किया गया आर्केस्ट्रा का आयोजन।

हजारीबाग; सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार जगन्नाथ धाम स्टेडियम में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जगन्नाथ धाम दुर्गा पूजा समिति के  अध्यक्ष धर्म प्रसाद ने विधि-विधान से फीता काटकर आर्केस्ट्रा का शुभारंभ किया। 

आर ऐन म्यूजिक ग्रुप कोलकात्ता के कलाकारों ने एक से एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया आस पास गांव के भक्त जनों ने रात भर मनोरंज का आनंद लिया। सिलवार पंचायत के पुर्व मुखिया महेंद्र राम ने कहा की जगन्नाथ धाम दुर्गा पूजा समिति की स्थापना 1986 में किया गया था जो आज तक विधि-विधिवत जगन्नाथ धाम दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता रहा है एवं हर साल की भांति इस साल भी विजय दसमी की रात मे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। 

दर्शकों की सुविधा अनुसार कुर्सी की व्यवस्था भी किया गया था कार्यकर्म के सफल बनाने में मौके पर समिति के अध्यक्ष धर्म प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर राम पासवान, उपाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, सचिन प.स.स. ओमप्रकाश देव, पूर्व जिला परिषद सदस्य कालेश्वर रजक, सिलवार पंचायत के पुर्व मुखिया महेंद्र राम, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष धनेश्वर मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार मेहता, बासुदेव प्रसाद, संजय प्रसाद, जगदीश प्रसाद, बिशेस्वर पांडेय, केदार राम, संजय मेहता इत्यादि उपस्थित थे l

Leave a Comment

7k Network

Read More