हजारीबाग; प्रकृति का त्यौहार “करम पूजा” शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

सदर, दारू एवं टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत सभी गांवों में शनिवार की रात्रि करम पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और करम देवता से समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

महिलाओं और युवाओं ने विशेष रूप से रात्री में नाच-गान और पारंपरिक गीतों के माध्यम से पर्व का आनंद लिया। सभी गांवों में सामाजिक एकता और सौहार्द्र का वातावरण रहा। प्रशासन द्वारा पूजा के दौरान सुरक्षा की कड़ी नजर रही। पर्व का आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। ग्रामीणों ने करम पूजा को अपनी सांस्कृतिक पहचान बताते हुए इसे पूरी निष्ठा और भक्ति के साथ मनाया।

करम पर्व के पारंपरिक गीत गाकर माताएँ, बहनों नें झारखंडी संस्कृति परंपरा व करम पूजा की महता पर प्रकाश डाला। वहीं पूजा के दौरान पंडित ने इसे जुड़ी कहानी का उल्लेख किया। रविवार के शाम से लेकर रात्रि तक नाच गान के साथ करम डाल को नदियों और तालाबों मे विसर्जित किया गया।

Leave a Comment

7k Network

Read More