इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कॉलघटी मे एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन का स्थापना दिवस मनाया गया।

इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कॉलघटी मे एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन का स्थापना दिवस मनाया गया।

हजारीबाग नगर पालिका अंतर्गत कॉलघटी इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन की 18 वां स्थापना दिवस एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार जी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।
एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है इस स्थापना दिवस के मौके पर एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन के सभी मेंबर ने बारी-बारी से अपना मंतव्य दिया मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार जी ने कहा कि हमारी संस्था पंचायत अस्तर से प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ता (मेंबर ) बनाया जाएगा हमारा संगठन पूरे झारखंड में मजबूती से क्राइम संबंधित समस्याओं से पब्लिक को निदान दिलाने का कार्य किया जायेगा।
प्रशासन के सहयोग से गांव घर में हो रहे गरीब गुरुवा  लोग को शोषण एवं क्राइम से बचाया तथा उनका हक अधिकार दिलाने का कार्य संस्था के मेंबर द्वारा किया जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दयाल ने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य शोषण मुक्त समाज का निर्माण करना है। 
महिला जिला अध्यक्ष मेघाली जी ने कहा कि इस संगठन में महिला भी एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन मे मेंबर बनने के लिए उत्साहित है
मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दयाल, महिला जिला अध्यक्ष मेघाली, धनेश्वर प्रसाद मेहता, बिना प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, मंजर हुसैन, संजय प्रसाद, उमेश प्रसाद मेहता ,संजय कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More