करमा पूजा और मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नहीं हुआ पानी की सप्लाई, शांति समिति की बैठक के फैसले हुए बेकार – सीटू

हजारीबाग : सी पी एम नेता गणेश कुमार सीटू ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी दिया है कि हजारीबाग शहर का एक बड़ा हिस्सा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा सप्लाई किए गए पानी पर निर्भर करता है बावजूद इसके  तीन दिनों से शहर में पीने का पानी का सप्लाई नहीं हुआ है।

14 सितंबर को हिंदुओं का करमा पर्व था और आज मोहम्मद साहब का जन्मदिन है। बावजूद इसके अधिकारियों ने पानी और बिजली जैसे मूलभूत आवश्यकताओं पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया. जबकि 14 सितंबर को स्थानीय गुरु नानक पैलेस में शहर के वरिष्ठ पदाधिकारी ने शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को आश्वासन दिया था कि पर्व के मौके पर पानी, बिजली और शहर की सफाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी लेकिन हुआ उल्टा।

बैठक में लिए गया फैसला लागू करने में अधिकारी असफल रहे। वही आम जनता पानी और बिजली की कमी के कारण परेशान नजर आए। इस मामले को लेकर सी पी एम नेता गणेश कुमार सीटू ने उपायुक्त, हजारीबाग को पत्र लिखकर पर्व के दिन पानी नहीं चलाने, बिजली गुल रहने और सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं रहने की घटना की जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि पर्व, त्यौहार के मौके पर इसकी पुनरावृत्ति न हो और संयुक्त बैठक में लिए गए फैसले को सही तरीके से लागू किया जा सके।

Leave a Comment

7k Network