हजारीबाग; चक्रवर्ती तूफान से आलू की खेती करने वाले किसानों का करोड़ों का नुकसान – अशोक मेहता

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवर्ती तूफान ने जिले भर में तबाही मचाई है लगातार हो रही बारिश से आलू की खेती करने वाले किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिससे आने वाले दिनों में लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।

चक्रवर्ती तूफान से हो रही भारी बारिश से इचाक के आलू फसल लगाने वाले किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

ज्ञात हो की इचाक प्रखंड के किसान अगेती आलू की खेती करते हैं। यही यहां के किसानों के आमदनी का मुख्य जरिया है। इससे होने वाली आमदनी से यहां के किसान बच्चों की पढ़ाई लिखाई बेटी की शादी सहित अन्य कार्य करते आ रहे हैं‌। अपने आलू के फसल को छठ व्रत के पहले झारखंड बिहार बंगाल सहित कई राज्य में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाने का काम करते हैं।

इस बार भी उसी को देखते हुए किसानों के द्वारा ₹4000 प्रति कुंटल के दर से आलू बीज खरीद कर खेती की गई इस आस में की इस आमदनी से हम अपना दिनचर्या चला पाएंगे अभी तक किसानों के द्वारा लगभग 60% आलू की बुवाई कर चुके है अभी हो रहा लगातार मूसलाधार वर्षा के कारण जल जमाव से बरकाखुर्द, जागड़ कला, द्वार फुफंदी, सयालकला, लोहड़ी, मोकतमा, फुरूका, पोखरिया सहित अनेक गांवों में सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है जिससे सैकड़ो किसानो का कमर टूट गया।

अब किसानों के बीच चिंता का विषय यह है कि आने वाला दिन वह कैसे अपने जीवन यापन कर पाएंगे पूर्व में भी कई बार इस तरह किसानों का फसल बर्बाद हुआ है लेकिन सरकार एवं जिला प्रशासन के उदासीनता के कारण आपदा प्रबंधन से मिलने वाली सहायता राशि भी किसानों को नसीब नहीं हो पाती है।

अशोक कुमार मेहता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कृषि नीति एवं शोध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि जिन किसानों का फसल बर्बाद हुआ है उन्हें चिंहिति कर अविलंब राहत पहुंचाने का काम करें।

Leave a Comment

7k Network

Read More