
हजारीबाग : सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने सदर विधानसभा के खुटरा एवं पबरा पंचायत का दौरा किए, जिसका अगुवाई मुखिया नारायण कुशवाहा, मो. सरकार एडवोकेट संजय रविदास, शिवकुमार मेहता, शिक्षक टिंकू भुइयां, राजू मेहता, विक्रम रविदास ने किया।
खुटरा में डॉ मेहता ने कहां केंद्र एवं राज्य सरकार से गुजारिश है की 5 किलो अनाज के जगह नौजवानों को रोजगार, निशुल्क स्वास्थ्य एवं शिक्षा दे। वैसे झारखंड सरकार सभी समाज के लिए हितकारी है दर्जनो योजनाएं जैसे नौजवान वकीलों को 5000 रुपए, सीनियरी वकीलों को 7000 प्रतिमा पेंशन देना, मंईया सम्मान योजना, अबुवा आवास, सखी सहायता, महिला ग्रुप योजना, हजारों हजार नियुक्तियां, 2 लाख तक कृषि ऋण माफी, 200 यूनिट बिजली निशुल्क मुख्यमंत्री असाध्य योजना, ओबीसी के लिए 27% आरक्षण बिल प्रस्ताव पारित करना, पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक एवं होमगार्ड को सहायक पुलिस का दर्जा देना तथा तीन गुना वेतन बढ़ाना, सोबरन साड़ी धोती, छात्रों को दोगुनी छात्रवृत्ति, प्रखंड से शहरों तक बस सेवा, बेरोजगारों को रोजगार, बोलोरो गाड़ी देना, कृषि संबंधी सामग्री एवं दुधारू पशुओं पर 80% के सब्सिडी देना इत्यादि योजनाएं झारखंड वासियों के लिए खुशियली दायक है।
डॉ चूड़ामणि डांगी ने कहा की सरकार की योजनाओं का संपूर्ण भारत में प्रशंसा किया जा रहा है जबकि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण लाखों सरकारी नौकरियां समाप्त हो चुका है। अनेकों उपकरण या तो बंद हो चुके हैं या गुजरात के धनाढ्य व्यापारी खरीद रहे हैं जबकि झारखंड सरकार आनेको नौकरियां दे रही है।
मुखिया नारायण कुशवाहा ने कहा की केंद्र के भाजपा सरकार किसान बेरोजगार एवं महिला विरोधी सरकार है जिसका जल्द पतन होगा जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सिपी दांगी, मनोज मेहता, प्रो भुवनेश्वर महतो, संजय रविदास, राजकुमार कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, सुरेंद्र मेहता, रवि यादव, छोटू कुशवाहा, बालेश्वर महतो, बबलू मेहता, अशोक मेहता, मौलाना मुख्तार, राजू दास, नरेश, दीपक सिंह, राजु मेहता इत्यादि सैकड़ो लोग कार्यक्रम में भाग लिए।








