बड़कागांव हजारीबाग घाटी में हाईवा व टेलर की टक्कर में एक की मौत 12 घायल, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

बड़कागांव हजारीबाग घाटी में हाईवा व टेलर की टक्कर में एक की मौत 12 घायल, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

बड़कागांव  हजारीबाग रोड स्थित बुढ़ाना मोड़ के पास त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड के कोयला ढोने वाली हाईवा ( जे एच 02 बी के 6864 ) एवं राजस्थान से टाइल्स लेकर आने वाली टेलर (आर जे 19 जी एफ 5413 ) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। घटना आज सुक्रवार सुबह 5:30 की है। दोनों वाहनों में इतना जोरदार टक्कर हुआ कि हाईवा 100 मीटर पीछे लुढ़क कर एक पहाड़ी से भी टकरा गया। हाईवा का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जबकि टेलर पलट गया। टेलर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया।

इस कारण टेलर में बैठे 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए।घायलों का  इलाज के लिए हज़ारीबाग ले जाने के दौरान तिलेश्वर रजक (उम्र 40 वर्ष ) की मौत हो गई. जबकि दोनों वाहन के चालक  व टेलर में बैठी 12 महिला व पुरुष मजदूर घायल हो गई है।घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल एवं हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक घायलों का नाम व पता नहीं चल पाया है। दोनों वहां के चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

कैसे टकराए दोनों वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार एनटीपीसी कोल माइंस से त्रिवेणी सैनिक लि का हाईवा तेज गति से हजारीबाग की ओर जा रही थी।टेलर हजारीबाग की ओर से बड़कागांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान बुढ़ना घाटी मोड़ के पास वाहनों को मुड़ने के क्रम में दोनों वाहन आपस मे जोरदार तरिके से टकरा गए।

मृतक केरेडारी पगार का था रहने वाला

ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के किनारे प्रखंड के ग्राम पगार निवासी तिलेश्वर रजक के रूप में की गई। वह हजारीबाग में एक टाइल्स की दुकान में मजदूर कृपया काम करता था। वहीं पर अपने परिजनों के साथ  किराए के मकान में रहता था। वह अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को छोड़ गए। पुत्र 14 साल का है,जबकि पुत्री 12 साल की है. घर का अकेला कमाउ लड़का था।

घटनास्थल बड़कागांव थाना से 4 किलोमीटर दूर है।

6 लाख मुआवजा दिए जाने की घोषणा पर हटा सड़क जाम।

घटना की सूचना पाकर बड़कागांव पुलिस पहुंच गई थी। वहीं मृतक तिलेश्वर रजक परिजन एवं उस गांव के ग्रामीण पहुंचकर सुबह से ही  घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से कोयले का ट्रांसपोर्टिंग  हाइवा द्वारा बंद रहा। ग्रामीण बार-बार आवाज उठा रहे थे कि त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड से चलने वाली हाईवा स्पीड क्यों चलती है ? जब एनटीपीसी का कन्वेयर बेल्ट से कोयले की ढुलाइ होती है तो हाईवा से क्यों ढुलाई किया जा रहा है ? यहां आए दिन बारंबार घटना होते रहती है। 

डेढ़ सप्ताह पहले त्रिवेणी सैनिक के वर्कर बस एवं टर्बो के टक्कर में मजदूर की मौत हो गई थी। बड़कागॉव हजारीबाग रोड में बार-बार सड़क घटना होने से हजारीबाग जिले के लोग भयभीत हैं। सड़क जाम करने वाले मुआवजा की मांग कर रहे थे। तत्पश्चात 18 अगस्त के 3:00 अपराहन मे तकंपनी के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच वार्तालाप होने के बाद मृतक के परिजनों को ₹6 लाख मुवाजा दिए जाने की घोषणा के बाद सड़क जाम हटा।

Leave a Comment

7k Network

Read More