बड़कागांव पुलिस ने 81 किलो अवैध डोडा सहित मारुति वैन किया जप्त, अज्ञात पर मामला दर्ज।

बड़कागांव पुलिस ने 81 किलो अवैध डोडा सहित मारुति वैन किया जप्त, अज्ञात पर मामला दर्ज।

बड़कागांव पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव पुलिस अनुमंडलीय पदाधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी करवाई करते हुए बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल से 81 किलो अवैध अफीम का डोडा तथा एक सफेद रंग का मारुति बेन (बीआर 33 ए 9977) जप्त किया गया। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 260/23  धारा 15(सी),22(सी) स्वापक औषधि और मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोग मारुति बेन में 6 प्लास्टिक बोरी में अवैध अफीम का डोडा बाहर लें जा रहे हैं जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की गई। पुलिस को आते देख संलिप्त लोग गाड़ी छोड़ भाग गयें‌। छापामारी दल में एस आई प्रदीप कुमार महतो के अलावे पुलिस जवान के सशस्त्र दल शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More