बड़कागांव से AIMIM प्रत्यासी शमीम मियाँ ने किया नामांकन दाखिल

बड़कागांव मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लेमीन पार्टी के मोहम्मद शमीम मियां ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बड़कागांव विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। मोहम्मद शमीम मियाँ ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या विस्थापन को लेकर है लेकिन इस पर कोई भी अभी तक मुखर होकर नहीं आवाज उठा सका। इसीलिए आज हमारे क्षेत्र बड़कागांव में जो कि कोल माइंस क्षेत्र है बाहरी लोग यहां आकर नौकरी ले रहे हैं और यहां के लोग बाहर जाकर काम कर रहे हैं। हमेशा इस क्षेत्र में दलित मुस्लिम पे अत्याचार होता रहता है जिससे निजात पाने के लिए इस क्षेत्र की जनता मजलिस ए इत्तेहाद मुसलमीन को पूर्ण समर्थन कर रही है और हमारे सदर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के हाथों को मजबूत कर रही है।

नामांकन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष रकीब खान, बड़कागांव पश्चिमी जिला परिषद प्रतिनिधि मो० इब्राहिम, समाजसेवी सोनू इराकी, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष शमशेर अलम, केरेडारी प्रखंड सचिव हसनैन रज़ा, प्रखण्ड सचिव अफरोज अंसारी, महासचिव अमजद अंसारी, इकरार अंसारी, विधानसभा सह सचिव गुलाम मुस्तफा, सचिव मोसर्रफ अंसारी, यासीन अंसारी, मौलाना रहमतुल्लाह, जुल्फिकार, मो० जहुर,मो० आरयन, तबरेज, मो० तबरेज, मो० रब्बानी, मो० बरकत परवेज सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network