
बड़कागांव विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी ने रविवार को बड़कागांव प्रखंड के गुरु चट्टी, बनिया टोली, सूर्य मंदिर, तेलियतरी, चंदन टीला, लंगातु, चेपाखुर्द, जुगरा, डाडीकला, सहेपा कलां, सिंदवारी, सोनबरसा , केरिगाढा, चमगढ़ा, सीकरी, पारपेन , जमनीडीह, पंडरिया , सिरमा, छावनिया, बड़कागांव, वरमोहल्ला, बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला, आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की वहीं गांव के लोगों ने गाजे बाजे के साथ आरती उतार व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने भरोसा दिलाया कि इस बार बड़कागांव विधानसभा को रौशन ,रौशन लाल ही कर सकते हैं।
लोगों को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा की जनता परिवर्तन की मूड बना ली है, इस बार मुझे मौका मिलेगाऔर बड़कागांव विधानसभा की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास के साथ राज्य और देश का विकास होगा । और विकास एक मात्र भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी के दुख सुख में साथ खड़ा रहती है, जहां तक मेरी बात है तो मैं 15 वर्षों से आपके बीच में रहा और आपके सुख दुख में खड़ा रहा । आगे उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार हेमंत सोरेन ने पूरे झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
झामुमो, कांग्रेस, राजद कि नेताओं ने जनता को ठगने का काम किया है लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं है इस बार भाजपा को भारी समर्थन दें हम क्षेत्र में चौमुखी विकास करेंगे स्थानीय युवाओं को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के भरपूर प्रयास करेंगे।
जनसंपर्क अभियान में बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पूनम साहू, पूर्व प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, संदीप कुशवाह, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, मुखिया अनिकेत नायक, पूर्व मुखिया विष्णु रजक, कैलाश राणा, अरुण मालाकार, किशोर राणा, मेवा लाल नाग, कुलेश्वर महतो, अरुण सिंन्हा, कजरू साव, तपेश्वर कुमार तापस, संजय कुमार, गीरेंद्र कुमार उपेंद्र कुमार, अनिकेत नायक, रामचंद्र साहू, पप्पू कुमार, नरसिंह प्रसाद, सत्येंद्र गुप्ता, संजय कुमार, राजा खान, घनश्याम मेहता. घनश्याम जायसवाल, शिबू मेहता, अवध किशोर, उदय मेहता, सुधांशु शेखर, रवि राम, तुलेश्वर राम, मोहन महतो, अवध किशोर यादव, कृष्णा राम, टुकन प्रसाद,गीरेंद्र प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, राजू सोनी, संजय कुशवाहा, मोहम्मद आवेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे ।








