झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराया जाएगा, माननीय मुख्यमंत्री से इस मामले पर की जाएगी बात- अंबा।

झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराया जाएगा, माननीय मुख्यमंत्री से इस मामले पर की जाएगी बात- अंबा।

बड़कागांव विधानसभा सत्र के दौरान झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन करने आए राज्यभर के पत्रकारों से विधायक अंबा प्रसाद ने मुलाकात किया। इस दौरान माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक इरफान अंसारी भी साथ मौजूद थे।
विधायक ने पत्रकारों की मांग पर अपना समर्थन देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जहां कांग्रेस की सरकार है उसके तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का कार्य किया जाएगा और इस संदर्भ में बहुत जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से कृष्णा गुप्ता, संजय सागर, अर्जुन सोनी, पिंटू कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network

Read More