क्षेत्र के लोगों ने कहा प्रदीप ही एक मात्र विकल्प,भाजपा है तो भरोसा है

मैं नेता नहीं बल्कि आपका भाई,बेटा बनकर क्षेत्र की जन समस्याओं को पूरी निष्ठा ईमानदारी पूर्वक कार्यों को करूँगा – प्रदीप प्रसाद
हज़ारीबाग भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी पश्चमी मंडल में आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच जाकर आशीर्वाद लिया।लोगों ने जगह जगह बाजे गाजे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।खास कर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला,तिलक लगाकर,माला पहना कर स्वागत किया।इसके पीछे मुख्य कारण गो गो दीदी योजना है जो झारखंड में भाजपा सरकार आने के बाद लागु कर दी जायेगी।

प्रदीप प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्षों से भी अधिक समय के केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए फिर से नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए समर्थन देने की बात कही।

श्री प्रसाद ने कहा कि आज राज्य सरकार जिस प्रकार से लोगों का शोषण, दोहन कर रही है ये ठगबंधन की सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकना है और राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है और झारखंड में कमल को खिलाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्या है मैं आपके साथ चौबीस घंटे आपका भाई, बेटा बनके आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ।मैं नेता नहीं बल्कि आप भाई बेटा बनकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को पूरी निष्ठा ईमानदारी पूर्वक कार्यों को करूँगा।आप मुझ पर भरोषा रखे।

वहीं कटकमसांडी क्षेत्र के बलीया, कुरहागडा, नावाखाप, भेलवारी, झोंझी, आराभूसाई, लावाकुदर, अमझर, ढौठवा, मनार, दुधमटीया, कोनहर, मांडीगडा, डिबलबांध, गुरी, झारदाग, डौहरी, कठौतिया, एदला में प्रदीप प्रसाद ने आशीर्वाद यात्रा चलाते हुए लोगों का आशीर्वाद लिया।

आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, भाजपा नेता टोनी जैन, कमल गोप, जिला मंत्री रीतलाल यादव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, प्रेम प्रसाद, पूर्व मंडल जीवन मेहता, किशोरी राणा, अजीत दास, कुलदीप सिहं भोगता, मुखिया अशोक राणा, सुमन राय, दीपक मेहता, वीरेन्द्र वीरू, विजय दाँगी, अजीत यादव, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, सोहर राणा, निर्मल साव, अम्बिका राणा, सागर प्रसाद, पप्पु यादव, समुन्द्र प्रसाद, मोहन साव, दीपक यादव, रंजीत अग्रवाल, अरविंद यादव, लिलो सिहं भोगता, रंजीत राम, विनोद प्रसाद, रंजीत अग्रवाल, विनोद सिहं भोगता, किशुन कुजूर, चेतन कुजूर, महादेव उराँव, प्रकाश यादव, मुखिया नारायण साव, सहित सैकेडों लोग उपस्थित थे।








