बरकट्ठा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर मेहता ने समर्थकों संग निकाली रैली, किया शक्ति प्रदर्शन।

बरकट्ठा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने सैकड़ों समर्थकों संग शुक्रवार को भव्य रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ों वाहनों में हजारों की संख्या में समर्थक बैठ कर बटेश्वर मेहता के लिए टेंपो छाप कर वोट मांगा। रैली इचाक के हदारी मैदान से निकल इचाक बाजार, कुरहा, जलौंध, चंदा, करियातपुर, फ़ुरुका, देवकुली, लुंदरू, बसरिया, पुनाई, कविलासी, झरपों, भराजो समेत एक दर्जन अन्य गांव में जाकर समर्थन मांगा।

रैली में खुली जीप में बटेश्वर मेहता चल रहे थे, जबकि पीछे पीछे उनके समर्थक और सैकड़ों टेंपो चल रही थी। इस दौरान बटेश्वर मेहता ने पूनाई मंदिर में माथा टेका। बटेश्वर मेहता ने मतदाताओं से टेंपो छाप पर वोट देने की अपील की। बटेश्वर मेहता ने कहा कि इस बार बरकट्ठा विधानसभा का दशा और दिशा बदलना है। मुझे जनता ने चुनाव में खड़ा किया है, मैं जनता के पीछे हूं। मुझे मतदाताओं ने मत देकर आशीर्वाद दिया तो एक विधायक और नेता बनकर नहीं बल्कि भाई और बेटा बनकर काम करूंगा।

रैली में जीप चेयरमैन उमेश मेहता, प्रदीप मेहता, अर्जुन मेहता, ओमप्रकाश मेहता, मौलाना मुख्तार, कृष्णा सिंह, नगीना सिंह, मुनेंद्र मेहता, गोविंद मेहता, जीप सदस्य रेणु देवी, सिकंदर अंसारी, प्रभात गुप्ता समेत हजारों की संख्या में समर्थक शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network