कुशवाहा, मौर्य, दांगी, मेहता समाज, कांग्रेस गठबन्धन को वोट ना दें ले शपथ – कुशवाहा देवेंद्र मेहता

हजारीबाग : सम्पूर्ण झारखंड में कांग्रेस इंडिया गठबन्धन 81 सीट पर चुनाव लड़ रही है एक भी उम्मीदवार कुशवाहा समाज से नहीं दिया गया जो दुर्भाग्य पूर्ण है यहां कुशवाहा, मेहता, दांगी, मौर्य,  ज़रुहार, अदरखी, अवधिया, वैश्य, माली, काछी, शाक्य जो कोइरी जाति के अंग है। जिसकी आबादी तकरीबन 20% है 2019 में बगोदर और हजारीबाग दिया था उसे भी छीन लिया हैं।

यह बातें अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता कुशवाहा देवेंद्र मेहता ने अपने कार्यालय कोरा में कहा।

श्री मेहता ने कहा झारखंड में कुशवाह समाज के 12 से 14 विधायक हुआ करते थे आज टिकट तक नहीं दिया गया इसलिए कोई भी कुशवाहा समाज के लोग इंडिया गठबंधन को वोट ना दें। एनडीए गठबन्धन ने पांकी एवं गांडे विधानसभा में कुशवाह समाज को दो टिकट दिया है जो नाम मात्र का है झारखंड के मुख्यमंत्री एवं राहुल गांधी को इसका खामियाजा संपूर्ण झारखंड के हरेक बूथ और हरेक विधान सभा पर भुगतना पड़ेगा।

Leave a Comment

7k Network

Read More