आरएसएस ने चुनाव मे ज्यादा मतदान करने के लिए वोटरो से किया आग्रह

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने दारु प्रखंड के पेटो मे विधानसभा चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर जागरूक किया।

संघ के ओर से आये हुए सदस्यों ने एक पत्रक जारी कर कहा कि हेमंत सरकार हिन्दु विरोधी सरकार है। इस सरकार के कार्यकाल मे हिन्दुओ का अवैध धर्मांतरण, बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाना, शिक्षा का मजहबीकरण, भ्रस्टाचार आदि को बढ़ावा मिला है। हेमंत सरकार को इस बार उखाड़ फेकना है इसलिए आप सभी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

इस मौक़े पर. बासुदेव प्रसाद, ताराकांत शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, इंद्रदेव प्रसाद कुशवाहा, बसंत नारायण राणा, नरेश प्रसाद, प्रकाश कुमार, नागेश्वर महतो, योगेंद्र प्रसाद, रौशन सिन्हा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network