
आजाद समाज पार्टी के मांडू विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. नजीर अंसारी ने चुरचु प्रखंड अंतर्गत किमो पंचायत के उदलू गाँव में किया जनसंपर्क ढोल नगाड़े के साथ ग्रामीणों के द्वारा डॉ. नज़ीर अंसारी का भव्या स्वागत किया गया।

ग्रामीणों ने अपनी गंभीर समस्याओं जैसे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की कमी, पानी की समस्या, डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज की कमी, उप स्वास्थ्य केंद्र की कमी और सिंचाई की समस्या को साझा किया डॉ. नज़ीर अंसारी ने सभी लोगों को आश्वासन दिया की सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

माण्डू के हर नागरिक को उनके हक की सुविधाएं दिलाने के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूँ आपकी हर आवाज सुनी जाएगी और हर समस्या का समाधान किया जाएगा। मौके पर मौजूद काफी संख्या में ग्रामीण के पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे!








