भाजपा नेता आर के मेहता ने किया घर वापसी, गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने की किया अपील।

झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिला  संयोजक मंडली अध्यक्ष संजीव बेदीया एवं रामप्रवेश सिंह  के नेतृत्व में आर के मेहता भाजपा छोड़ दर्जनों कार्यकर्ता के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा में घर वापसी किए आर मेहता के घर वापसी होने से बरकट्ठा विधानसभा में इंडिया गठबंधन के झामुमो उम्मीदवार जानकी यादव की दावेदारी और मजबूत हो गई ।

आर के मेहता ने कहा की फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और झारखंड में हेमंत सोरेन पुण: मुख्यमंत्री बनेंगे। बरकट्ठा विधानसभा के जनता से अपील करते हुए कहा कि गठबंधन के नेता जानकी यादव को भारी मतों से विजय बनाएं और हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करें ताकि झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सके।

चंद्रदेव मेहता ने कहा की सरकार हर मुद्दे पर जनता के साथ है इसलिए हमने सरकार के साथ आने का निर्णय लिया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पूर्व उपप्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता, राजेश कुमार, मनोज मेहता, रामजय प्रसाद मेहता, अरुण कुमार मेहता, संदीप पासवान, राजेंद्र यादव, मुरली मेहता, लालजीत प्रसाद मेहता, अर्जुन प्रसाद, बसंत पासवान, प्रेम कुमार मेहता एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।

Leave a Comment

7k Network

Read More