
विधानसभा चुनाव के नामांकन के बाद सभी प्रत्याशियों ने क्षेत्र में अपना जनसंपर्क तेज कर दिए है। इसी के तहत प्रखंड क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद मेहता ने अपने समर्थकों के साथ ताबड़तोड़ जन आशीर्वाद यात्रा चलाया।
यात्रा की शुरुआत गोबरवंदा, चंपरख, साडम, भुसाई , हमारी , परासी खुदरा , पुरना इचाक, बंधुआ , तेतरिया, रुका, लोहड़ी, करीयातपुर, मंगुरा , कनौदी, एवं मेडकुरी गांवों मे अपना दौरा किया सभी स्थानों पर लोगो ने उन्हें स्वागत किया।
लोगो से अपने पक्ष में बैलट पेपर के क्रमांक संख्या 16 पर गुडगुडी छाप पर वोट करने की अपील की। वही रामचंद्र मेहता ने विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधी दल के कार्यकर्ता चुनावी अभियान में बाधा डालने एवं दबंगई कर रहे हैं बोधीबागी और मंगरा में चुनावी कार्यालय स्थापित करने गए थे लेकिन विरोधियों द्वारा कार्यालय स्थापित नहीं करने दिया गया।
श्री मेहता ने यह भी कहा कि चुनाव का माहौल ऐसा है तो जीतने के बाद का माहौल कैसा होगा साथ ही विरोधियों से आग्रह किया कि समाज हित में काम करें बिना किसी भी और विरोध के।








