
झामुमो प्रत्याशी ने अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने की अपील की।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन सोमवार को बरकट्ठा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी जानकी प्रसाद यादव के पक्ष में वह सोमवार दोपहर करीब 1:35 बजे बंडासिंघा मैदान पहुंचेगी। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इसकी जानकारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदूश अंसारी एवं मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव ने दी। बताया कि कार्यक्रम को लेकर लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्याशी जानकी प्रसाद यादव ने बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र की जनता से भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील किया है।








