बंडासिंगा में कल्पना सोरेन के जनसभा में उमडा जैन सैलाब।

हजारीबाह बरकट्ठा प्रखंड के बंडासिंघा मैदान में झामुमो का विधानसभा स्तरीय जन सभा समारोह आयोजित कि गई। जन सभा में हेमंत सोरेन की पत्नी सह झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदूस अंसारी और संचालन कोडरमा जिला अध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय ने किया। सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि झारखंड की विकास भाजपा को देखी नहीं जा रही है।

भाजपा ने झारखंड में बीस साल तक शासन किया लेकिन महिलाओं का सम्मान याद नहीं आया अब गोगो दीदी योजना लाने की बात कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने झारखंड की विकास का 136 करोड रूपए रोककर रखा है वह गरीबों, दलितों का और आमजनों का पैसा है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं को मंइयां सम्मान योजना, किसानों को ऋण माफी योजना, और झारखंड में बिजली बिल माफी योजना समेत कई योजनाएं धरातल पर लागू किया है। जिससे झारखंड की आमजनता खुशी महसूस कर रही है। उन्होंने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी झामुमो नेता सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के पक्ष में तीर धनुष पर मतदान करने की अपील करते हुए एक बार फिर से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील लोगों से की।

झामुमो प्रत्याशी सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा आपस में बांटने की काम करती है। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा घबरा गई है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव ने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन की सरकार से खुश है। इंडिया गठबंधन की सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर लाई है। जिससे विपक्ष के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

कार्यक्रम में झामुमो नेता कमलनयन सिंह, जिला संयोजक संजीव बेदिया, पुर्व जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव, आरके मेहता,
रामेशचंद्र यादव, कलीम खान, यासीन खान, महावीर यादव, अर्जुन राणा, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप प्रसाद, मनोहर राम, राजकुमार नायक, शैर मोहम्मद, अंजु देवी, अर्चना देवी, बसंत साव, बासुदेव महतो, अलोक सिंह, धिरेन्द्र पांडेय, ललीता देवी, चंदन देवी, श्याम देव यादव, संजय साव, दर्शन सोनी, पुनम यादव, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सलीम अंसारी, गोपाल प्रसाद, दशरथ यादव, रंजीत मेहता, जितेन्द्र चंद्रवंशी, युसुफ अंसारी समेत आदि इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network