हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह की प्रेस वार्ता।

हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने हजारीबाग सदर विधानसभा से इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी मुन्ना सिंह के समर्थन में प्रेस बंधुओं के साथ बात चीत की।

सौरभ नारायण सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 10 साल से हजारीबाग विधानसभा तथा लोकसभा में भाजपा का शासन रहा है। इसके बावजूद भाजपा इस क्षेत्र में विकास लाने में असफल रही है।पिछले पांच सालों में महागठबंधन सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों और योजनाओं से झारखंड की जनता लाभान्वित हुई है।इस कारण जनता का समर्थन हमारे साथ है।अब वक्त है बदलाव का,और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्रत्याशी मुन्ना सिंह को यहां की जनता अपना आशीर्वाद देगी और इन्हें यहां से विजयी बनाएगी।”

इस कार्यक्रम में हजारीबाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, वरिष्ठ कांग्रेसी रजी अहमद, साजिद अली खान, अजीम खान, रौशन यादव, गुड्डू सिंह तथा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

7k Network

Read More