कुशवाहा समाज के युवाओं ने भरी हुंकार, कहा सबसे ज्यादा आबादी, फिर भी राजनीतिक दल नहीं दे रहे सम्मान।

जगन्नाथ धाम मौसीबाड़ी मैदान में रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कुशवाहा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मतदान और राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही उपेक्षा को लेकर हुई।

बैठक की अध्यक्षता सूरज कुशवाहा के नेतृत में मंच संचालक ओम प्रकाश देव ने किया बैठक में मुख्य तौर पर शामिल सुमन कुशवाहा आरजेडी जिला परिषद सदस्य ओरंगा बाद बिहार, सदर विधानसभा युवा कुशवाहा समाज सदर प्रखंड के अलावा कटकमसांडी, दारु और उससे लगे क्षेत्रों के सदस्य सामिल हुवे। बैठक में सर्व सम्मति से लोगों ने कहा कि सदर विधानसभा में कुशवाहा समाज का एक लाख से अधिक वोट है। अंतिम विधायक यहां देवदयाल कुशवाहा हुए थे। उनके बाद किसी भी राजनीतिक दल ने इस समाज को महत्व नहीं दिया। इसका नुकसान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को उठाना होगा।

बैठक में तय किया गया कि अधिक से अधिक मतदान कर समाज को जागरुक और समाज की शक्ति का अहसास कराना होगा। सूरज कुशवाहा एवं रामजी कुशवाहा, नारायण कुशवाहा ने कहा कि जो सम्मान नहीं देगा वैसे उम्मीदवार और पार्टी का बहिष्कार किया जाएगा। यह भी कहा कि कुशवाहा समाज किसी का बपौती वोट बैंक नहीं है। समाज और राज्यहित के लिए हमेशा मतदान कुशवाहा समाज ने किया है।

बैठक में नारायण कुशवाहा मुखिया सिंघानी पंचायत, रामजी कुशवाहा समाज सेवी हरली, विकाश कुशवाहा समाजसेवी सारोनी, ओम प्रकाश देव सिलवार कला प.स.स. , सुभाष चंद्र प्रसाद अमनारी, विकास कुशवाहा, गौतम कुमार , मनीष कुमार, सुमन कुमार, सुरेश कुशवाहा, महेश कुशवाहा, तुलसी कुशवाहा, मिथिलेश  कुशवाहा महेंद्र कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network