बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे – योगी आदित्यनाथ

हजारीबाग के बड़कागांव में चुनावी जनसभा में उमडा जन सैलाब।

उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नें आज हजारीबाग के बड़कागांव में विशाल जनसभा कों सम्बोधित करते हुवे लोगों से अपील किया कि हजारीबाग सें भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद व बडकागांव सें रौशनलाल चौधरी को कमल चिन्ह के निशान पर वोट कर विजयी बनायें। उन्होने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।

सांसद मनीष जायसवाल ने जन सभा में उपस्थित लोगों से कमल चिन्ह पर बटन दबाकर हजारीबाग  सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद व बड़कागांव से भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को भारी मतों से विजयी बनानें का अपील किया। 

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के बड़कागांव में  आयोजित विशाल जनसभा में सनातन धर्म के रक्षक, हिंदू हृदय सम्राट, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी का महाराज का सानिध्य और आशीर्वाद पाकर अभिभूत और गर्व महसूस कर रहा हूँ। श्री प्रसाद ने कहा कि ठगबंधन की सरकार झारखंडियों को ठगने का काम किया है। झारखंड सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद किया।

उन्होने कहा कि महाराज जी के आशीर्वाद से हजारीबाग में जरूर कमल खिलेगा। अंतिम पायदान तक खडें लोगों कों सरकार के योजनाओं का लाभ मिलेगा मोदी जी की गारंटी है।

Leave a Comment

7k Network

Read More