मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा उम्मीदवार अमित कुमार यादव के पक्ष में मांगा समर्थन

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बरकट्ठा विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार अमित कुमार यादव के पक्ष में वोट देने का किया अपील। सबसे पहले प्रखंड के लोटवा गांव के शहीद राजेश मिंज की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इसके बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो में कार्यक्रम तब्दील हो गया और इचाक के दर्जनों गांव का भ्रमण किया गया।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनने से झारखंड का विकास होगा यहां के युवाओं का रोजगार मिलेगा ,माताओ का सम्मान मिलेगा, इसलिए एक बार पुनः फिर अमित कुमार यादव को ईवीएम मशीन के नंबर एक  पर कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाना है और झारखंड को विकास करना है।

मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता, अजीत कुमार बख्शी,निवर्तमान विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल समाजसेवी रवि शंकर उर्फ भोला ,मुखिया किरण देवी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह उपाध्यक्ष निरंजन मेहता ,राजू मेहता ,सुनील मेहता ,रजनी शर्मा, दयानंद मेहता, जयनंदन मेहता, शंकर सोनी, निर्मल कुमार, विक्रम कुमार, संजय मेहता, अनिल मेहता, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

7k Network