हजारीबाग में बदलाव की लहर, विधायक आनंद शंकर सिंह का मुन्ना सिंह के पक्ष में समर्थन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हजारीबाग से इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी श्री मुन्ना सिंह के आवास पर आज एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर औरंगाबाद, बिहार के माननीय आनंद विधायक शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता में उन्होंने मुन्ना सिंह के प्रति अपना समर्थन जताया और महागठबंधन की आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

विधायक आनंद शंकर सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “मुन्ना जी से मेरा संबंध वर्षों पुराना है। जिस निष्ठा और समर्पण के साथ उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य किया है, वह प्रशंसा के योग्य है। हजारीबाग की जनता में उनके प्रति गहरा विश्वास और स्नेह है, और मुझे पूरा यकीन है कि इस बार भारी संख्या में लोग उन्हें अपना समर्थन देंगे। हजारीबाग में बदलाव निश्चित है।”

प्रेसवार्ता में श्री आनंद शंकर सिंह ने झारखंड की वर्तमान झामुमो सरकार के कार्यों की सराहना की और भाजपा द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को कानूनी मामलों में उलझाने के प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कहा, “पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो सरकार ने राज्य के विकास के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। भाजपा ने हेमंत जी को जेल भेजने की साजिश की, इसके बावजूद इंडिया महागठबंधन ने राज्य की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी। जनता इस बार भी महागठबंधन की सरकार बनाएगी, यह तय है।”

Leave a Comment

7k Network

Read More