
आस्था का. त्योहार छठ महापर्व पूरे प्रखंड क्षेत्र मे भक्तिमय माहौल मे श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। प्रखंड क्षेत्र के दारु, बक्शीडीह, दारुडीह, बड़वार, इरगा,. दारु खैरका ,हरली, रामदेव खैरिका, जिनगा, दिगवार, मेडकुरी, कबलासी , पुनाई आदि के छठ घाटों की साफ सफाई कर उन्हे दुल्हन की तरह सजाया गया गुरुवार को अस्तचलगामी और शुक्रवार को उगते सूरज को अर्घ्य दिया गया बक्शीडीह छठ तालाब मे भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया गया।
इस दौरान पूरे क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डुबा रहा। इस छठ महापर्व मे चार दिनो तक छठ गीत के साथ पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। दारु पुलिस प्रशाशन चार दिन तक लगातार विधि ब्यवस्था बनाने मे लगी रही। बीडीओ हारून. रासीद, अंचलाधिकारी राम बालक कुमार, थाना प्रभारी शफीक खान विधि ब्यवस्था बनाये रखने पुरी मुस्तैदी से लगे रहे।
दारू से संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट








