
आजाद समाज पार्टी के मांडू विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नजीर अंसारी ने कीर्तोडीह, पांडेडीह, गैडा, बुकना, करगालों, सारकुंदर, चिहुटया, पाराचाच, चानों सहित विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया! इस यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना डॉ. नज़ीर अंसारी ने कहा की हम आपके साथ हर समय खड़ा है और आपकी हर समस्याओं का समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे! आपका समर्थन ही मेरी ताकत है। आइए, मिलकर माण्डू को एक नई दिशा और विकास की ओर ले चलें!

आगे उन्होंने कहा की आपके सहयोग से हम एक नया बदलाव लाएंगे और गांवों के विकास के लिए नई दिशा में काम करेंगे। हर एक वोट और समर्थन हमारे सामूहिक प्रयासों को मजबूत करेगा, ताकि हम एक समृद्ध और प्रगतिशील भविष्य की ओर बढ़ सकें। उन्होंने लोगों से अपील की सही दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने गांव और समाज के हित में आजाद समाज पार्टी का समर्थन करें। ग्रामीणों ने भी आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. नज़ीर अंसारी के जनसंपर्क अभियान का स्वागत किया और समर्थन देने का वादा किया!









