आजाद समाज पार्टी के मांडू विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नजीर अंसारी ने चुरचू प्रखंड के कई गाँवो में किया दौरा मतदाताओं से डोर टू डोर किया जनसंपर्क

आजाद समाज पार्टी के मांडू विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नजीर अंसारी ने बासाडीह, छोटका बासाडीह, कारुखाप, बडका हेंदेगढ़ा, कोवाड, बंदा, बड़का हरहद, छोटका हरहद, मुकरु, निमाडीह, दासोखाप, लोथरवा, इन्द्राबाद, गरगाली, गोबिन्दपुर, जोकी, जरबा, ढूबागड़ा, कोठिया टाड़ सहित विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

साथ ही साथ कई जगहो पर सभा को संबोधित किया! इस यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना डॉ. नज़ीर अंसारी ने कहा की आपकी हर समस्याओं का समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे! आपका समर्थन ही मेरी ताकत है। आइए, मिलकर माण्डू को एक नई दिशा और विकास की ओर ले चलें।

इस दौरान सम्मानित अभिभावकों ने डॉ. नज़ीर अंसारी को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया और डॉ. नज़ीर अंसारी को जिताने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि अबकी बार एक शिक्षित व्यक्ति को मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनाकर भेजने का काम हम लोग करेंगे! मौके पर सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे!

Leave a Comment

7k Network