आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखलाबद्ध कड़ी में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बी0एस0एफ0 मेरू कैंप द्वारा साईकिल रैली का आयोजन।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखलाबद्ध कड़ी में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बी0एस0एफ0 मेरू कैंप द्वारा साईकिल रैली का आयोजन।

आजादी का अमृत महोत्सव देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 से की गई एक पहल है। यह समारोह स्वतंत्रता की हमारी 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पहले शुरू हुआ जोकि 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। इस महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रम जैसे हर घर तिरंगा, फिट इंडिया अभियान, क्विज प्रतियोगिता, वॉकॉथन, साईकिल रैली इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन कर देश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, बलिदान, देश के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विषय एवं देश की एकता व अखंडता को बढ़ावा देने में देश के आम नागरिकों को जागरूक करना है। 
बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखलाबद्ध कड़ी में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री इन्द्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के तत्वावधान में दिनांक 14 जून 2023 को साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कैंप के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।
रैली सुबह 0500 बजे मेरू कैंप मुख्य द्वार से शुरू होकर सिल्वार कलां, सिल्वार गांव व आसपास के ग्रामीण इलाके से होते हुए समय प्रातः 0600 बजे परिसर स्थित एडम पी0टी0 ग्राउंड में समाप्त हुई। साईकिल रैली को लेकर आम नागरिकों में काफी उत्साह दिखा एवं ग्रामीणों ने मेरू कैंप के इस रैली के प्रयास को सराहा।
रैली के समापन पर श्री इन्द्रजीत सिंह इन्द्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए एकता की भावना बहुत महत्वपूर्ण है। एकीकरण का वास्तविक अर्थ एकीकृत धागे के साथ बहुसंख्यक पहचान का अस्तित्व है। राष्ट्रीय एकता न केवल एक मजबूत देश के गठन में मदद करती है बल्कि देश के नागरिकों के विकास को भी प्रोत्साहित करती है। महोदय ने कहा कि हम भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं समृद्ध विकास के लिए एकजुट होना चाहीए इसलिए हमें सभी सामाजिक, भाषाई धार्मिक मतभेदों के बावजूद हमेशा एकजुट रहना पड़ेगा।

Leave a Comment

7k Network

Read More