ईंट भट्ठे में काम करने वाले युवक-युवती का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस छानबीन में जुटी

ईंट भट्ठे में काम करने वाले युवक-युवती का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस छानबीन में जुटी

चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत 44 खदान के आसपास के जंगल से सोमवार को चरही पुलिस द्वारा एक युवक-युवती का शव बरामद किया गया। दोनों की लास चुपट्टे से बंधा हुआ पेड़ पर लटका था। मृतका का नाम सोनिका चौहान (16 वर्ष), पिता पंच राम है, जो थाना-पंचपीठि,जिला-विलासपुर, छत्तीसगढ़ का रहने वाली है। वही मृतक का नाम हेमुन निषाद (21 वर्ष), दुकालू निसाद है, जो ग्राम बकरकुदा, थाना-मस्तूरी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाला है। 

ग्रामीणों की सूचना पाकर चरही पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोनों रामगढ़ जिले के माण्डू थाना अंतर्गत रंगुबेडा में कुलदीप मेहता के एकेएम चिमनी भट्ठा में पथेरा का काम करते थे। लड़की के पिता ने बताया की दोनों शनिवार सुबह से ही लापता थे लापता होने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर ढूढने का प्रयास किया परंतु नही ढूंढ सके। लड़की के भाई किशन कुमार चौहान ने बताया कि मृतिका को मिलाकर उसके परिवार में कुल 9 लोग थे। जिसमे इट बठ्ठा में 8 लोग काम करते थे, जिसमें एक जीजा, एक भाई है। वो यहां 7 साल से भट्ठा में काम कर रहे है। वही लड़के के पिता ने बताया कि उसके परिवार में कुल सात लोग ईंट बठ्ठा में काम करते थे। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के सभी चीज़ों का रिकॉर्ड बना लिया है और छानबीन में जुट गई है। इस दौरान पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी विक्रम कुमार, एएसआई बैजनाथ मेहता, एएसआई शिद्धार्थ टोप्पो, जीप सदस्य बासुदेव करमाली, झामुमों केंद्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू समेत कई ग्रामीण व पुलिस मौजूद थे।

लाश को देख जताई जा रही है हत्या की आशंका

घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी बानी हुई है युवक-युवती का शव चकुंडी के पेड़ के पतली सी शाखा से एक ही कपड़े से झूलता मिला। लड़की की लंबाई करीब 4.5 फिट के बताई जा रही है, वही लड़के का 5.5 के करीब। लड़की का शव जमीन से करीब 1.5 फित ऊपर झूल रहा था, जबकि लड़के का पैर पूरी तरह जमीन को छू रहा था।
 वही घटना स्थल से पुलिस को मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिस अवस्था मे दोनों के शव लटके हुए थे उसे देख कर कुछ ग्रामीण प्रेम प्रसंग और हत्या की आशंका जता रहे है। वही कुछ आत्महत्या भी बता रहे है। इस मामले में पुलिस गंभीरता से छानबीन में जुट गई है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना की असल वजह क्या है।

घटना के बाद से ही भट्ठा मालिक से नही हो पा रहा है संपर्क

घटना के जानकारी के बाद से ही रंगुबेडा स्थित एकेएम चिमनी भट्ठा के मालिक कुलदीप मेहता से संपर्क नही हो पा रहा है। घटना स्थल से ही पुलिस द्वारा फोन भी लगाया गया। खबर लिखे जाने तक उसका मोबाईल बंद बता रहा था। सोचने वाली बात यह भी है कि घटना की सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ लग गयी। आस-पास के कई सारे लोग देखने पहुंचे परंतु भट्ठा मालिक और देख रेख करने वाले दो मुंसी भी नही पहुंचे। 
जानकारी  यह भी मिली है कि की शनिवार से लापता की सूचना भठ्ठे मालिक को थी परंतु उसने पुलिस को खबर नही किया। जनकारी के अनुसार भट्ठे में कुल 45-50 मजदूर काम करते है। ज्यादातर मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे है। सिजन के शुरुआत में यानी पिछले वर्ष नवंबर में ये लोग काम करने आये थे और जून के मध्य तक लौट जाने की तैयारी मव थे। 
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भी थाना क्षेत्र में चनारो के चिमनी भट्ठा में काम करने वाली एक युवती के कुए में डूबने मौत हुई जिसको लेकर क्षेत्र में संचालित अवैध ईंट भट्ठों का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही  ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों का शारिरिक और मानशिक शोषण का भी मामला चर्चा के केंद्र में है।

Leave a Comment

7k Network

Read More