हजारीबाग; हनुमान चालिसा का सामूहिक पाठ के बाद कांग्रेसियों ने फोड़े पटाके एवं बांटी मिठाईयां।
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेसियों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के लिए कर्नाटक की जनता एवं पार्टी के सभी स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कर्नाटक की जीत को 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के ट्रेलर बताते हुए कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का पिक्चर नेपथ्य में झलकने की बात कही । उन्होंने भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी को वास्तविकता का सही आकलन कर मतदान करने वाले कर्नाटक की जनता की प्रशंसा की एवं भाजपा की केन्द्र सरकार के तानाशाही पूर्ण गलत नीतियों के कारण कमरतोड़ मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के जरिए अडानी, अम्बानी को लाभ पहुंचाने अग्नवीर योजना लाकर, पुलवामा कांड की जांच नही करवाने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर नौवजवानों को गुमराह करने, मध्यवर्ग के व्यापारियों को जीएसटी लगाकर बर्बाद करने, धर्म सम्प्रदाय के आधार पर नफरत फैला कर देश को तोड़ने जैसा घृणित प्रयास करने तीन काले कृषि कानून जबरन थोपने के प्रयास में कई सौ किसानों की बली चढ़ाने की बात करते हुए प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग की ।
कर्नाटक चुनाव मे भाजपा के द्वारा हनुमान जी के नाम का दुरूपयोग किया गया इसी कारण हनुमान जी का आशिर्वाद कांग्रेस को मिला । इस अवसर पर कांग्रेसियों द्वारा हनुमान मंदिर जाकर प्रसाद एवं लंगोट भी हनुमान जी को समर्पित किया गया तथा देश की प्रगति की प्रार्थना किया गया । मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, शशिकांत ओझा, संजय गुप्ता अजीम खान, सुनिल अग्रवाल उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, साजीद हुसैन, राजेन्द्र सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, रजी अहमद महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, प्रकाश यादव, बेबी देवी, बिनोद सिंह, गुलाम सरवर के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।









