हजारीबाग; मेरू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्यौहार।
सदर प्रखंड के मेरु में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार शुक्रवार की शाम रोजा खोलने के बाद जैसे ही ईद की चांद नजर आने की खबर लोगों को मिली वैसे ही लोगों में उत्साह आने लगा और सभी ईद की तैयारी में लग गए लोगों ने चांद रात में शहर में ईद की खरीदारी करते हुए सुबह ईद की नमाज की तैयारी में लग गए।
मेरु मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई मस्ज़िद के इमाम ने मिंबर पर ईद की खुदबा पढ़ी और देश में खुशहाली आपस में भाईचारे और परेशानियों से दूर के साथ अमन वा चैन की दुआ मांगी गई। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी वहीं मेरु पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी ईद की बधाइयां दी और सभी से गले मिलकर खुशियां बांटे सभी ने एक दूसरे के घरों में जाकर मीठी सेवइयां का लुफ्त भी उठाया।
प्रशासन के तरफ से भी सुरक्षा के इंतजाम किए हुए थे मौके पर मेरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा, उप मुखिया मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य दशरथ यादव उर्फ लालू, पूर्व मुखिया जयशंकर मिश्रा उर्फ टुन्नू, वार्ड सदस्य शंभू प्रसाद के साथ सत्यानंद उर्फ सत्या भी मौजूद थे।
विज्ञापन











