हजारीबाग; नव भारत जागृति केंद्र के द्वारा इफ्तार पार्टी के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन।
इस गोष्ठी में हजारीबाग जिले के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों से जुड़े वक्ताओं ने शराब को समाज व परिवार के लिए काफी नुकसानदेह बताया और कहा कि सभी धर्मों में शराब को नकारा गया है।
जिन वक्ताओं ने आज की परिचर्चा में भाग लिया उनमें शामिल थे नव भारत जागृति केन्द्र के सतीश गिरिजा, बटेशवर मेहता, गौतम सागर राणा, सरदार परमजीत सिंह, ए०पी० सिंह, अधिवक्ता मो० मोअज्जम, अब्दुल कलाम रसीदी, शमशेर आलम, अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद अर्जुन यादव, गुलाम जिलानी आदि। आज की इस गोष्ठी की अध्यक्षता अधिवक्ता स्वरूप चंद जैन ने की तथा मंच संचालन शंकर राणा ने किया।
बैठक के बाद सभी लोगों ने रोजादारों के साथ इफ्तार में शामिल हुये और इस बीच नमाज भी अदा की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभय कुमार, राजीव सिंह, राज कुमार गुप्ता, शैलेश ‘कुमार, निलम, विमला, खुदीप सिन्हा, मिथिलेश सिन्हा आदि ने अहम योगदान किया। इस दावत ए इफ्तार लगभग 200 व्यक्तियों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की संख्या भी काफी थी।













