हजारीबाग: तमाम मस्जिदों में माह-ए- रमजान का अंतिम जुमा अलविदा की गई अदा।
मेरू मस्जिद में माह-ए-रमजान का अंतिम जुमा यानी अलविदा की नमाज शुक्रवार को दोपहर 12:30 से 2:00 बजे के बीच अदा की गई। अलविदा जुम्मा की नमाज में मेरु के अलावा आस पास के लोगों के अलावा बी.एस.एफ. के लोग भी नमाज अदा करने पहुंचे थे।
मस्जिद में अलविदा जुम्मा की खुतबा पढ़ी गई नमाज अदा करने के बाद खुसूसी अमन वा चैन मुल्क की हिफाजत की दुआ मांगी गई। इस दौरान मस्जिद में बड़ी तायदाद में लोग अलविदा जुम्मा की नमाज पढ़ने मस्जिद समय से पहले ही पहुंचने लगे थे। कमेटी की ओर से दरी,चटाई, शामियाना, पानी आदि के इंतजाम किए गए। आज ईद की चांद नजर आने के बाद कल ईद की नमाज अदा की जाएगी। मेरू मस्जिद में सुबह 08:30 बजे जमात खड़ी हो जायेगी और ईद की नमाज मुकम्मल किया जायेगा।










