बादम जामा मस्जिद चौक में युवाओं ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजन।
बड़कागांव प्रखंड के ग्राम बादम जामा मस्जिद चौक में युवाओं के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बच्चों, बूढ़े व नौजवानों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इफ्तार से पूर्व विशेष दुआ किया गया जिसमे मुल्क के अमन चैन और तरक्की की दुआ की गई। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया।
इफ्तार पार्टी में तपती गर्मी को देखते हुए रूह अफजा और गुलोकॉन डी के शरबत का इंतेज़ाम किया गया था। साथ ही बिरयानी और कई तरह के फल के साथ चना का भी इंतजाम किया गया था। युवाओं के आर्थिक सहयोग से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।









