श्रम मंत्री और विधायक ने किया डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा का अनावरण।
इचाक प्रखंड अंर्तगत परासी पंचायत के अंबेडकर नगर में स्थित आज माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने अपने विधायक मद से नवनिर्मित संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा का अनावरण माननीय श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी के गरिमामय उपस्थिति में किया और उन्हें नमन किया। साथ ही विश्वरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 132वीं जयंती समारोह का उद्घाटन कर सभा को संबोधित किए।
इस मौके पर सिमरिया विधायक किशुन दास जी, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता जी, प्रमुख प्रमिला देवी जी, जिला परिषद सदस्य रेणु देवी जी, विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल जी, बीस सूत्री पूर्व अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह जी, सुभाष सोनी जी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।










