महावीर कुशवाहा की हत्या कर अपराधियों द्वारा दुर्घटना साबित करने की साजिश रची गई -डॉ आरसी मेहता।
आज तक हजारीबाग के दर्जनों हत्या अपहरण एवं वारदातों का कोई खुलासा नहीं हुआ है झारखंड सरकार को हजारीबाग के कानून व्यवस्था पर संज्ञान लेने की जरूरत है। सुजीत देव हत्या कांड का कोई खुलासा नहीं हुआ है देवकली हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं हुआ। हत्यारे अपराधी बेधड़क घूम रहे हैं परंतु बालू का ठेका नही होने के कारण अनेकों गाड़ियों को अवैध बताकर पकड़ने में हजारीबाग जिला प्रशासन व्यस्त है जब किसी अवैध बालू से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी निर्माण का कार्य हो रहा है।
जिस सड़क के किनारे यह हत्या हुई है जो दिन-रात चलने वाला व्यस्त आवाजाही वाला सड़क है इसी सड़क से बरकट्ठा भाया इचाक हजारों गाड़ियां का आवाजाही होता है अपराध को देखते हुए अब आवाजाही कम हो सकता है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आर सी मेहता ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा। पूर्व विधायक श्री जानकी यादव ने इस घटना का निंदा करते हुए कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें यह दुर्घटना नहीं हत्या है महावीर कुशवाहा के बड़े पुत्र खगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे पिता का हत्या किया गया है प्रशासन एवं सरकार से मांग करता हूं हमें उचित न्याय मिले एवं हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
घटनास्थल पर हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा सैकड़ों महिलाएं बेटियां का रुदन देखकर दिल ढल गया।घटना एवं शोक सभा में मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह जगदीश रविदास जलेश्वर यादव किशन मांझी उमेश गिरी अजय गोप अजय वर्मा कुलदीप कुशवाहा जमुना मेहता मनोज महतो गिरधारी महतो जान मोहम्मद प्रदीप राजू कुमार मेहता चंद्रदेव मेहता क्रिस गिरी उपेंद्र मेहता सीताराम महतो मौलाना मुख्तार इत्यादि हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर दुख एवं आक्रोश जताया।












